वकील बोले- CM के दौरे के समय करेंगे सड़क जाम:सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला बहाल करने की मांग, 52 वें दिन का धरना समाप्त
वकील बोले- CM के दौरे के समय करेंगे सड़क जाम:सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला बहाल करने की मांग, 52 वें दिन का धरना समाप्त
सीकर : सीकर संभाग और नीमकाथाना जिला बहाली की मांग को लेकर अभिभाषक संघ सीकर के अधिवक्ताओं ने सीकर जिला कलेक्ट्रेट में विरोध-प्रदर्शन किया। वकीलों ने कलेक्ट्रेट में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सीकर संभाग व नीमकाथाना जिला बहाल करने की मांग की।

वहीं वकीलों ने आज कोर्ट के बाहर 52वें दिन के अनिश्चितकालीन धरने-प्रदर्शन के समापन की घोषणा की। इसके बाद वकील नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
अभिभाषक संघ के महासचिव नरेश कुमार भूकर ने बताया- सीकर संभाग व नीमकाथाना जिला बहाल करने की मांग को लेकर पिछले 52 दिन से वकील कोर्ट के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। लेकिन भाजपा सरकार के किसी भी नुमाइंदे ने वकीलों की कोई सुध नहीं ली। वकीलों को सैकड़ों संगठनों का समर्थन मिला। लेकिन भाजपा सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। सरकार को आगामी चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
नरेश भूकर ने कहा- 19 अप्रैल को सीएम भजनलाल शर्मा सीकर जिले के दौरे आएंगे हैं। ऐसे में वकीलों की मांग है कि सीएम से मिलने के लिए वकीलों को समय दिया जाए। अगर प्रशासन ने वकीलों को समय नहीं दिया तो वकील सीएम को काले झंडे दिखाकर विरोध-प्रदर्शन करेंगे और कोर्ट रोड पूरी तरह से जाम कर देंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045967

