[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में हाइवे पर पलटी कार, बुजुर्ग महिला की मौत:मासूम और उसके माता-पिता को भी आई चोट; बाइक सवार के बचाने के चक्कर में कार का बिगड़ा था बैलेंस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में हाइवे पर पलटी कार, बुजुर्ग महिला की मौत:मासूम और उसके माता-पिता को भी आई चोट; बाइक सवार के बचाने के चक्कर में कार का बिगड़ा था बैलेंस

खेतड़ी में हाइवे पर पलटी कार, बुजुर्ग महिला की मौत:मासूम और उसके माता-पिता को भी आई चोट; बाइक सवार के बचाने के चक्कर में कार का बिगड़ा था बैलेंस

खेतड़ी : खेतड़ी में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाकोंटी गांव के पास स्कूल से लौट रही एक बच्ची को बाइक ने टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार को बचाने की कोशिश में पीछे आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार दिल्ली निवासी निर्पणा (66) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर में घायल बांकोटी निवासी तमन्ना को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। कार में सवार अभिनव कुमार, उनकी पत्नी अमृता और बेटी अध्या को मामूली चोटें आईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हादसे में कार पलट कर रोड किनारे झाड़ियों में पहुंच गई।
हादसे में कार पलट कर रोड किनारे झाड़ियों में पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, अभिनव कुमार अपने परिवार के साथ दिल्ली से जीण माता मंदिर जा रहे थे। बडाऊ के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली तमन्ना स्कूल बस से उतरकर सड़क किनारे चल रही थी। इसी दौरान एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin