होटल में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार:झुंझुनूं की सूरजगढ़ पुलिस की कार्रवाई; 5.45 लाख रुपए बरामद किए
होटल में जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार:झुंझुनूं की सूरजगढ़ पुलिस की कार्रवाई; 5.45 लाख रुपए बरामद किए

सूरजगढ़ : झुंझुनूं की सूरजगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को एक होटल में रेड डालकर जुआ खेलते 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 5 लाख 45 हजार 430 रुपए भी बरामद किए हैं।
सूरजगढ़ थाना इंचार्ज हेमराज मीणा ने बताया- सूचना मिली थी कि कस्बे के शेखावाटी फोर्ट होटल में बड़े पैमाने पर जुए का खेल चल रहा है। इसके बाद एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया और होटल पर दबिश दी। इस दौरान वहां कई लोग जुआ खेलते पाए गए। पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।
पुलिस ने 9 लोगों से 5.45 लाख रुपए बरामद किए। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
कार्रवाई में पुलिस ने हरियाणा के चरखी दादरी के विनोद मेघवाल (40), महेंद्र जाट (40), झज्जर (हरियाणा) के रवि जाट (36), भिवानी (हरियाणा) के बलवान सिंह जाट (30), हिसार (हरियाणा) के राजेश कुमार जाट (42), ईश्वर महाजन (54), चूरू (राजस्थान) के नरेश सिंह (50), कोटपूतली के रमेश सिंह (43) और भवनेश यादव (32) को गिरफ्तार किया।