शराब ठेके से चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:खिड़की तोड़कर 15 हजार रुपए चुराए थे, ट्रेन में बैठकर भागने की फिराक में थे
शराब ठेके से चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार:खिड़की तोड़कर 15 हजार रुपए चुराए थे, ट्रेन में बैठकर भागने की फिराक में थे
चूरू : चूरू में जौहरी सागर के पास स्थित शराब की दुकान से चोरी करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रेलवे स्टेशन के पास से फरार होने की कोशिश के दौरान पकड़े गए। कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में पिनारों का मोहल्ला निवासी सोयल उर्फ सोयब और वार्ड तीन निवासी मोहम्मद समीर शामिल हैं। दूधवाखारा निवासी शिव प्रसाद (47) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।
घटना 7 अप्रैल की मध्य रात्रि की है। चोरों ने पहले शराब की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। जब वह नहीं टूटा, तो पास की खाती की दुकान से बरसोली चुराई। इसके बाद शराब की दुकान की खिड़की तोड़कर 15 हजार रुपए चुरा लिए। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता ने रिपोर्ट में दो व्यक्तियों पर शक जताया था, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045456

