[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कोर्ट खोलने की मांग, अभिभाषक संघ ने ज्ञापन सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कोर्ट खोलने की मांग, अभिभाषक संघ ने ज्ञापन सौंपा

बुहाना में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कोर्ट खोलने की मांग, अभिभाषक संघ ने ज्ञापन सौंपा

बुहाना : अभिभाषक संघ ने बुहाना के पदाधिकारीयो ने बुहाना में अपर जिला एवं सेशन न्यायधीश कोर्ट स्थापित करवाने के लिए उपखंड अधिकारी कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है। अभिभाषक संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि बुहाना की तीनों तरफ से हरियाणा राज्य की सीमा लगती है। परिवादियों को कोर्ट कार्य के लिए खेतड़ी 60 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। साधनों के अभाव में आने-जाने में काफी समय लगता है। इससे अधिवक्ता व परिवादी दोनों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बुहाना न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में लगभग तीन हजार मामले लंबित है। न्यायालय के अंतर्गत बुहाना, सिंघाना पचेरी कला, आबकारी थाना तथा दो पुलिस चौकी भालोठ एवं कुहाड़वास स्थित है। इसमें थानों के फौजदारी व दीवानी प्रकरण, अपीलें, निगरानी, हिन्दू विधि से सम्बंधित, मोटर दुर्घटना के विभिन्न प्रकार के मामले लंबित चल रहे है। जिसके लिए परिवादियों को खेतड़ी जाना पड़ रहा है। बुहाना में अब तक दो मंजिला नया न्यायालय बनकर तैयार हो चुका है। वर्तमान में जहाँ न्यायालय चल रहा है वह भी खाली हो चुका है। यदि उसमें सेशन कोर्ट चले तो बिना असुविधा के आसानी से चल सकता है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि बुहाना में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कोर्ट कैंप स्थापित किया जाए। इलाके की जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कोर्ट तत्काल प्रभाव से खोले जाने की मांग की गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin