रामगढ़ में फंदे से लटका मिला हार्डवेयर व्यापारी का शव:दो दिन से लापता था, खेत पर पेड़ से लटका मिला
रामगढ़ में फंदे से लटका मिला हार्डवेयर व्यापारी का शव:दो दिन से लापता था, खेत पर पेड़ से लटका मिला
फतेहपुर : फतेहपुर के रामगढ़ कस्बे में एक हार्डवेयर व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष (50) के रूप में हुई है। वह वार्ड नंबर 29 का रहने वाला था। सुभाष शुक्रवार सुबह 11 बजे अपनी खेतान वाली गली स्थित हार्डवेयर की दुकान बंद कर लापता हो गया था। परिवार ने आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार सुबह परिवार ने रामगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
उसी दिन सुबह 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रामगढ़ से ढाकाश गांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक खेत में एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि वह सुभाष का शव है। पुलिस ने परिवार को सूचित किया। शव को नीचे उतारकर रामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सुभाष के परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी और बेटा अविवाहित हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039556


