[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिरोल गांव में गैर मुमकिन रास्ता खुलवाने की कार्रवाई, विरोध के बावजूद प्रशासन ने पूरी की प्रक्रिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बिरोल गांव में गैर मुमकिन रास्ता खुलवाने की कार्रवाई, विरोध के बावजूद प्रशासन ने पूरी की प्रक्रिया

बिरोल गांव में गैर मुमकिन रास्ता खुलवाने की कार्रवाई, विरोध के बावजूद प्रशासन ने पूरी की प्रक्रिया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक 

बिरोल : तहसीलदार के आदेश के तहत प्रशासन ने गैर मुमकिन रास्ते को खुलवाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई न्यायालय उपखंड आदेश के अनुपालन में की गई थी। प्रशासन द्वारा खुलवाया गया यह रास्ता 172 मीटर लंबा और तीन फुट चौड़ा है, जिसे राजस्व रिकॉर्ड में ‘गैर मुमकिन सिवायचक’ के रूप में दर्ज किया गया था।

इस कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नायब तहसीलदार हरदयाल को मौका मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। उन्होंने पुलिस बल के साथ मिलकर पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया। हालांकि, इस दौरान गांव के कुछ महिलाओं और पुरुषों ने जबरदस्त विरोध जताया। उनका कहना था कि मामला अभी न्यायालय में लंबित है और प्रशासन ने जल्दबाजी में यह कदम उठाया है।

विरोध के बावजूद मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया और समझाइश देकर मामला शांत कराया। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना के बिना रास्ता खुलवाने की प्रक्रिया पूरी की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin