[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एस एम एस लिमिटेड ने CSR योजनान्तर्गत शहीद धर्मपाल सैनी राजकीय विद्यालय को फर्नीचर, डिस्पेन्सर एवं ईसिनेटर भेंट की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एस एम एस लिमिटेड ने CSR योजनान्तर्गत शहीद धर्मपाल सैनी राजकीय विद्यालय को फर्नीचर, डिस्पेन्सर एवं ईसिनेटर भेंट की

एस एम एस लिमिटेड ने CSR योजनान्तर्गत शहीद धर्मपाल सैनी राजकीय विद्यालय को फर्नीचर, डिस्पेन्सर एवं ईसिनेटर भेंट की

खेतड़ी नगर : खेतड़ी उपखंड के गोठड़ा ग्राम में मंगलवार को एस एम एस लिमिटेड (नागपुर) खेतड़ी कॉपर माइन्स के सीनीयर जीएम चेतन‌ कुमार जैन द्वारा CSR योजनान्तर्गत शहीद धर्मपाल सैनी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) गोठड़ा के प्रधानाचार्य दीपक कुमार को प्राइमरी क्लासेज हेतु लोहे के टेबल और स्टूल (50 सेट) एवं छात्राओं हेतु 100 क्षमता बाला डिस्पेन्सर एवं 50 की क्षमता वाला ईसिनेटर, समाज सेवी हरिराम गुर्जर द्वारा प्रेरित होकर भेंट किया।

प्रधानाचार्य दीपक कुमार द्वारा चेतन कुमार जैन सीनियर जनरल मेनेजर एवं समाज सेवी हरिराम गुर्जर का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

एसएमएस कंपनी से जनरल मैनेजर चेतन कुमार जैन ने बताया कि कंपनी की सीएसआर योजना के अंतर्गत यह पंखे विद्यालय परिवार को भेंट किए गए हैं विद्यालय परिवार को भविष्य में किसी और चीज की  जरूरत होगी तो उसकी भी सहायता प्रदान की जाएगी। आगे बताया की कंपनी को जो प्रॉफिट होता है उस प्रॉफिट में कुछ प्रतिशत सीएसआर योजना के अंतर्गत कंपनी सामाजिक उत्थान के कार्य करवाती है।

समाजसेवी हरिराम गुर्जर ने एसएमएस कंपनी और कंपनी की प्रतिनिधि का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह सहायता करते रहने को कहा, आगे यह भी कहा की गोठड़ा पंचायत की जहां कहीं भी आपको जरूरत होगी, गोठड़ा पंचायत सामाजिक कार्य हेतु सदैव आपके साथ है।

इस अवसर पर चेतन कुमार जैन सीनियर जनरल मेनेजर एवं समाज सेवी हरिराम गुर्जर, दीपक कुमार प्रधानाचार्य, श्यामलाल चोपडा (AGM, HR SMS) रामावतार भाटी (DGM HR SMS), गिरधारी लाल उपप्रधानाचार्य, सम्पत लाल व्याख्याता, दुर्गा प्रसाद, होशियार सिंह सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin