लायन्स क्लब सुजानगढ़ की नई कार्यकारिणी घोषित:प्रशांत पारीक अध्यक्ष, अशोक जाजू सचिव, सीए रोहित शर्मा कोषाध्यक्ष बने
लायन्स क्लब सुजानगढ़ की नई कार्यकारिणी घोषित:प्रशांत पारीक अध्यक्ष, अशोक जाजू सचिव, सीए रोहित शर्मा कोषाध्यक्ष बने
सुजानगढ़ : लायन्स क्लब सुजानगढ़ ने सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। मंगलवार को क्लब की मीटिंग में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। क्लब उपाध्यक्ष एडवोकेट रजनीकांत सोनी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई। इस कमेटी में लायन देवकृष्ण मालपानी और लायन देवेंद्र बेदी को भी शामिल किया गया। नई कार्यकारिणी में लायन प्रशांत पारीक को क्लब अध्यक्ष चुना गया है। लायन अशोक जाजू को सचिव और लायन सीए रोहित शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हुआ है। क्लब के पूर्व अध्यक्ष कमल तापड़िया सहित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही उनके नेतृत्व में सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034636

