[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं मंडावा व फतेहपुर तक रेल लाइन बिछाई:MP ओला ने संसद में उठाया मुद्दा, कहा यह रूट क्षेत्र पर्यटन और व्यापार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं मंडावा व फतेहपुर तक रेल लाइन बिछाई:MP ओला ने संसद में उठाया मुद्दा, कहा यह रूट क्षेत्र पर्यटन और व्यापार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण

झुंझुनूं मंडावा व फतेहपुर तक रेल लाइन बिछाई:MP ओला ने संसद में उठाया मुद्दा, कहा यह रूट क्षेत्र पर्यटन और व्यापार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण

झुंझुनूं : सांसद बृजेंद्र ओला ने लोकसभा में नियम 377 के तहत झुंझुनूं से मंडावा, फतेहपुर, रतनगढ़ तक नई रेलवे लाइन बिछाने का मामला उठाया है। सांसद ने कहा है कि झुंझुनूं के मंडावा, फतेहपुर और चूरू के रतनगढ़ क्षेत्र राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक केंद्र हैं। यहां की हवेलियां सहित अनेक जगह बहुत ही महत्वपूर्ण और प्रसिद्ध हैं।

ये क्षेत्र पर्यटन और व्यापार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन यहां रेलवे नेटवर्क संपर्क की कमी के कारण नागरिकों, व्यापारियों एवं पर्यटकों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सांसद ने कहा कि झुंझुनूं से मंडावा, फतेहपुर होते हुए रतनगढ़ तक एक नई रेलवे लाइन बिछाई जाती है, तो इससे न केवल स्थानीय नागरिकों को लाभ मिलेगा, बल्कि इस क्षेत्र का आर्थिक एवं सामाजिक विकास भी तेजी से होगा।

इससे पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानों का सीधा जुड़ाव बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर से भी होगा, जो कि सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। सांसद ने सरकार से मांग की है कि झुंझुनूं से मंडावा, फतेहपुर, रतनगढ़ तक नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए। इससे पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानों का सीधा जुड़ाव बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर से भी होगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin