[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गाली-गलौज से रोका तो रेस्टोरेंट पर बरसाए पत्थर:20 लड़कों ने किया हमला, शीशे, काउंटर, 2 फ्रीज तोड़े; CCTV में कैद हुई वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गाली-गलौज से रोका तो रेस्टोरेंट पर बरसाए पत्थर:20 लड़कों ने किया हमला, शीशे, काउंटर, 2 फ्रीज तोड़े; CCTV में कैद हुई वारदात

गाली-गलौज से रोका तो रेस्टोरेंट पर बरसाए पत्थर:20 लड़कों ने किया हमला, शीशे, काउंटर, 2 फ्रीज तोड़े; CCTV में कैद हुई वारदात

किशनगढ़ (अजमेर) : रेस्टोरेंट के बाहर खड़े लड़के आपस में गाली-गलौज कर बात कर रहे थे। रेस्टोरेंट संचालक ने उन्हें दूर जाकर बात करने को कहा तो लड़कों को गुस्सा आ गया। वे गए और 20 साथियों के साथ लौटकर रेस्टोरेंट पर धावा बोल लिया। संचालक ने कहा कि आरोपियों ने जानलेवा हमला किया। पूरा रेस्टोरेंट तोड़ डाला। मामला अजमेर जिले के किशनगढ़ कस्बे का है। घटना मदनगंज थाना इलाके में अजमेर रोड स्थित लजीज रेस्टोरेंट पर शुक्रवार 11 बजे हुई।

होटल पर पत्थरबाजी करते आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए।
होटल पर पत्थरबाजी करते आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए।

मदनगंज थाने सीआई सुरेंद्र सिंह ने बताया- रेस्टोरेंट संचालक गोपी टांक ने शुक्रवार देर रात मारपीट और तोड़फोड़ का मामला दर्ज कराया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

रिपोर्ट में संचालक गोपी टांक ने बताया- रेस्टोरेंट पर कल रात गोपाल नाम का एक लड़का आया था। उसका पिछला कुछ हिसाब बाकी था। वह चुका रहा था। रेस्टोरेंट के बाहर गोपाल के कुछ दोस्त खड़े आपस में बात कर रहे थे। बात करते हुए वे गाली-गलौज भी कर रहे थे। मैंने उनसे कहा कि ये रेस्टोरेंट है, यहां गाली-गलौज कर बात मत करो। दूर जाकर बात करो।

हमले में रेस्टोरेंट में रखे दो फ्रीज टूट गए। नुकसान दिखाता होटल संचालक।
हमले में रेस्टोरेंट में रखे दो फ्रीज टूट गए। नुकसान दिखाता होटल संचालक।

इस पर लड़कों ने हंगामा कर दिया और धमकी देने लगे। महेंद्र गुर्जर नाम के एक लड़के ने देख लेने की धमकी दी। कुछ देर में वे चले गए। करीब 20 मिनट बाद 15 बाइकों पर करीब 20 लड़के आए। उन्होंने आते ही ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों और सरियों से रेस्टोरेंट पर धावा बोल दिया।

उस समय रेस्टोरेंट में 5 ग्राहक थे। मुझ समेत 7 कर्मचारी थे। अचानक अफरा-तफरी मच गई। हम सभी जान बचाकर भागे। वे लोग लगातार गाली-गलौज कर रहे थे और पत्थर बरसा रहे थे। रेस्टोरेंट के शीशे फोड़ दिए। दो फ्रिज को तोड़ डाला। सारा सामान तोड़ दिया। सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। उन्होंने जानलेवा हमला किया जिसमें हम बच निकले। वारदात करने के बाद सभी फरार हो गए। इसके बाद मदनगंज थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्टोरेंट संचालक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया और जानकारी ली।
वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना किया और जानकारी ली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin