[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोडवेज चालक के साथ मारपीट करने वाला निजी बस चालक गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीगुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रोडवेज चालक के साथ मारपीट करने वाला निजी बस चालक गिरफ्तार

रोडवेज चालक के साथ मारपीट करने वाला निजी बस चालक गिरफ्तार

गुढ़ागौड़जी झुंझुनूं की गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने रोडवेज ड्राइवर से मारपीट कर राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में आरोपी सुरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर झुंझुनू डिपो के बस ड्राइवर धर्मपाल के साथ मारपीट की थी। उसे गंभीर चोटें आईं थी।

झुंझुनूं डिपो के ड्राइवर धर्मपाल (55) पुत्र सरदारा राम निवासी केशरीपुरा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) में कार्यरत हैं। धर्मपाल ने गुढ़ागौड़जी थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में उन्होंने बताया था- मैं झुंझुनूं से उदयपुरवाटी के लिए बस चला रहा था। जब गुढ़ा मोड़, झुंझुनू पहुंचा तो वहां धोलाखेड़ा निवासी सुरेन्द्र स्वामी जो एक निजी बस का मालिक है, उसने बिना किसी वजह के गाली-गलौच शुरू कर दी और मारपीट की धमकी देने लगा।

मैंने उसे नजरअंदाज करते हुए बस को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया, लेकिन जब शाम करीब 7:15 बजे बस धोलाखेड़ा स्टेंड पहुंची, तो सुरेन्द्र कुमार अपने 3-4 साथियों के साथ वहां पहले से मौजूद था।

आरोपियों ने अपनी बस को आगे लगाकर रोडवेज बस को जबरदस्ती रोक लिया और दुर्व्यवहार करने लगे। इसके बाद लाठी, डंडों और लोहे की सरियों से हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोटें आईं।

बस में तोड़फोड़ और लूटपाट

हमलावरों ने न सिर्फ ड्राइवर को पीटा, बल्कि बस के आगे के परिचालक साइड के शीशे को भी तोड़ दिया। इस दौरान धर्मपाल की जेब में रखे 1000 रुपए भी निकाल लिए गए और उनके कपड़े फाड़ दिए गए।

जब कंडक्टर ओमप्रकाश बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई की और उन्हें धमकाया।

पुलिस की कार्रवाई

गुढ़ा थानाधिकारी राममनोहर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सुरेन्द्र कुमार पुत्र जगदीश दास (37), निवासी वार्ड नं. 08, धोलाखेड़ा, थाना गुढ़ागौड़जी को दस्तयाब कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपी सुरेन्द्र कुमार के खिलाफ रोडवेज चालक के साथ मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, बस में तोड़फोड़ करने, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin