12 साल की बच्ची का गला काटा, 2 नाबालिग डिटेन:घर में अकेली देखकर घुसे थे; उसी गांव के रहने वाले, परिवार खेत में गया था
12 साल की बच्ची का गला काटा, 2 नाबालिग डिटेन:घर में अकेली देखकर घुसे थे; उसी गांव के रहने वाले, परिवार खेत में गया था

बांसवाड़ा : बांसवाड़ा में 12 साल की बच्ची की गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने 36 घंटे बाद 2 नाबालिगों को डिटेन किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों नाबालिग 23 मार्च को जाह्नवी पाटीदार के घर में घुसे थे। दोनों ने मिलकर पहले जाह्नवी पाटीदार का मर्डर किया। इसके बाद घर से नाक-कान में पहने गहने लेकर फरार हो गए थे। जब परिजन खेत से लौटकर आए तो लड़की का शव रसोई में खून से लथपथ मिला था।
SP हर्षवर्धन अगरवाला ने मंगलवार (25 मार्च) को बताया- 2 नाबालिगों को हमने डिटेन किया है, दोनों आरोपी पालोदा कस्बे के ही रहने वाले हैं। अभी उनसे पूछताछ जारी है। आज शाम तक पुलिस हत्याकांड को लेकर खुलासा कर सकती है।

4 पॉइंट में समझिए, अब तक हत्याकांड में क्या-क्या हुआ…
1. घर में अकेली थी जाह्नवी पाटीदार
लड़की की बड़ी बहन कृष्णा पाटीदार ने बताया- सुबह घर के सभी लोग सुबह खेत पर गए थे। मेरा छोटा भाई (5) और चौथी क्लास में पढ़ने वाली छोटी बहन जाह्नवी (12) घर पर थे। मां सुबह 7 बजे खेत से घर लौटकर आई और खाना बनाकर वापस खेत पर आ गई।
कृष्णा ने बताया- आते समय छोटा भाई रोने लगा तो मां उसे साथ लेकर आ गई। जाह्नवी घर पर अकेली थी। सुबह 10.30 बजे हम घर लौटे तो जाह्नवी को आवाज दी, लेकिन उसका जवाब नहीं आया।

2. रसोई में पड़ी थी लाश
बड़ी बहन ने बताया- रसोई में जाकर देखा तो फर्श पर खून से लथपथ हालत में उसका शव पड़ा था। उसके कान और नाक के गहने गायब थे। ऊपर के कमरे में जाकर देखा तो वहां बक्सा खुला पड़ा था। घर से कोई अन्य सामान चोरी नहीं हुआ। जाह्नवी को खून से लथपथ हालत में देखकर मां बेसुध हो गई।

3. विरोध में कस्बे का बाजार बंद कर दिया था
परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना के विरोध में कस्बे का बाजार बंद कर दिया गया। इलाके के लोगों के साथ लड़कियों ने हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला पुलिस को लड़कियों को संभालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने लड़कियों को पुलिस वाहन में बैठा दिया। लड़कियों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने हमें डंडे मारे। एक लड़की ने कहा- हम न्याय मांग रहे हैं, पुलिस ने हमें कैसे पकड़ा।
विरोध में बाजार बंद किया था, देखिए 2 PHOTOS…


4. हत्यारों को फांसी देने की मांग, विधायक ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा
मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्टूडेंट्स ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की थी। हत्यारों को फांसी देने की मांग कर विरोध प्रदर्शन किया था। मानवाधिकार संगठन ने भी कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन भी दिया था। वहीं, बांसवाड़ा विधायक अर्जुन सिंह बामनिया ने कल (सोमवार) को राजस्थान विधानसभा में मामला उठाया था।
विधायक ने कहा था कि दिनदहाड़े पाटीदार समाज की बच्ची का गला रेतकर मर्डर हो गया। पूरे दिन बांसवाड़ा-उदयपुर रोड जाम रहा। घटना के बाद परिवार ने 100 नंबर पर डायल किया तो आधे-एक घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जबकि थाने की दूरी महज 4 किलोमीटर थी। है।