[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ में आयोजित हुआ भव्य होली स्नेह मिलन समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से महका माहौल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ में आयोजित हुआ भव्य होली स्नेह मिलन समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से महका माहौल

कटेवा फार्म हाउस में आयोजित होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में जुटे हजारों क्षेत्रवासी, सीमेंट कंपनी से प्रभावित किसानों को मिला प्रेम सिंह बाजोर का समर्थन, दोस्त यदि जिंदा रहना है तो ताकत दिखानी पड़ेगी : ताराचंद धायल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : रविवार रात को नवलगढ़ के झाझड़ रोड स्थित कटेवा फार्म हाउस में होली स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख नेताओं, कलाकारों और समाजसेवियों ने भाग लिया। यह आयोजन फूलों की होली खेलने के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए भी खास रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा नेता राजेश कटेवा ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस आयोजन की महत्ता पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल प्रमुख अतिथियों में सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, पूर्व सांसद नरेंद्र खीचड़, सुमेधानंद सरस्वती, झुंझुनू विधायक राजेंद्र भाम्बू, जिला प्रमुख हर्षनी कुलहरि, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी सहित सीकर जिला उप प्रमुख ताराचंद घायल, मोहरसिंह दूत, किरण कुमार बेरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन बल्ली मोहनवाड़ी और पूजा डोटासरा की टीम द्वारा किया गया, जिन्होंने होली के पारंपरिक गीतों और लोक संगीत की मधुर धुनों से समां बांध दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने और तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। फूलों की होली ने कार्यक्रम में रंग भर दिया और माहौल को और भी रंगीन बना दिया।

कार्यक्रम का संचालन विजेंद्र सिंह काजला ने किया, जिनकी कुशल मेज़बानी ने इस आयोजन को और भी सफल बनाया। समारोह में राजेश पूनिया, महिपाल पूनिया, मुकेश रणवा, फूलचंद सैनी और हरिसिंह बुरड़क समेत कई लोग उपस्थित थे, जिन्होंने इस भव्य आयोजन में अपनी उपस्थिति से इसे विशेष बना दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin