सैनीपुरा में विधायक विक्रम सिंह जाखल का नागरिक अभिनंदन
सैनीपुरा में विधायक विक्रम सिंह जाखल का नागरिक अभिनंदन
 
		  जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : डूंडलोद के सैनीपुरा में रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल का ग्रामीणों ने 51 किलो की पुष्प माला पहनाकर नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राघवेंद्र सिंह डुण्डलोद ने की और मंच पर जिला परिषद सदस्य बिरबल सिंह गोदारा, डूण्डलोद चेयरमैन हरफूल सिंह पुनिया, शिक्षाविद केडी यादव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अपने संबोधन में विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कहा कि नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट में क्षेत्र के लिए कई विकास कार्यों की सौगात दी है। इसके अलावा शेखावाटी को यमुना का पानी मिले, इसके लिए भी सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक जाखल ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:
1. सैनीपुरा में सीसी सड़क का निर्माण कार्य 1 अप्रैल से शुरू होगा।
2. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रसोई घर का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य बिरबल सिंह गोदारा और शिक्षाविद केडी यादव ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सीताराम सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया और सुरेश नुआंवाला ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख नागरिक भी उपस्थित रहे।
 
								 
															 
								 देश
देश विदेश
विदेश प्रदेश
प्रदेश संपादकीय
संपादकीय वीडियो
वीडियो आर्टिकल
आर्टिकल व्यंजन
व्यंजन स्वास्थ्य
स्वास्थ्य बॉलीवुड
बॉलीवुड G.K
G.K खेल
खेल बिजनेस
बिजनेस गैजेट्स
गैजेट्स पर्यटन
पर्यटन राजनीति
राजनीति मौसम
मौसम ऑटो-वर्ल्ड
ऑटो-वर्ल्ड करियर/शिक्षा
करियर/शिक्षा लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल धर्म/ज्योतिष
धर्म/ज्योतिष सरकारी योजना
सरकारी योजना फेक न्यूज एक्सपोज़
फेक न्यूज एक्सपोज़ मनोरंजन
मनोरंजन क्राइम
क्राइम चुनाव
चुनाव ट्रेंडिंग
ट्रेंडिंग Covid-19
Covid-19







 Total views : 1887853
 Total views : 1887853



