[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ा पब्लिक स्कूल का भव्य वार्षिक उत्सव आज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

गुढ़ा पब्लिक स्कूल का भव्य वार्षिक उत्सव आज

गुढ़ा पब्लिक स्कूल का भव्य वार्षिक उत्सव आज

नीमकाथाना : सिरोही बाईपास, सीकर-दिल्ली राजमार्ग पर स्थित गुढ़ा पब्लिक स्कूल में आज 23 मार्च को शाम 4:00 बजे विद्यालय प्रांगण में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कई विशिष्ट अतिथि भी इस आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। विद्यालय प्रबंधन समिति और समस्त स्टाफ इस आयोजन को शानदार और यादगार बनाने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है।

विद्यालय के चेयरमैन संपत बेनीवाल ने बताया कि यह आयोजन विद्यालय की परंपराओं और मूल्यों के अनुरूप भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजस्थान राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड सलाहकार समिति अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रेम सिंह बाजोर, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भामू, नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, उदयपुरवाटी पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, कोटपूतली विधायक हंसराज गुर्जर और शाहपुरा विधायक मनीष यादव कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा, अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ, उपखंड अधिकारी राजवीर सिंह यादव, रोशन मीणा आईपीएस, रींगस एसडीएम बृजेश गुप्ता, तहसीलदार अभिषेक सिंह सहित कई अन्य प्रतिष्ठित शिक्षाविद भी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin