[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुजुर्ग ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया:परिजनों ने शव को नीचे उतार पुलिस को दी सूचना; हेड कॉन्स्टेबल ने कहा- चादर में लिपटा मिला शव

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

बुजुर्ग ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया:परिजनों ने शव को नीचे उतार पुलिस को दी सूचना; हेड कॉन्स्टेबल ने कहा- चादर में लिपटा मिला शव

बुजुर्ग ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया:परिजनों ने शव को नीचे उतार पुलिस को दी सूचना; हेड कॉन्स्टेबल ने कहा- चादर में लिपटा मिला शव

लक्ष्मणगढ़ : सीकर के लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके में 62 साल के बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। लक्ष्मणगढ़ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल रामदेव सिंह ने बताया कि आज टेलीफोन के जरिए सूचना मिली कि वार्ड नंबर-1 में 62 साल के मोहम्मद अनवर ने सुसाइड कर लिया। जब टीम मौके पर पहुंची तो मोहम्मद अनवर का शव दूसरे कमरे में चादर से लिपटा मिला। जबकि दूसरे कमरे में चादर से बना फांसी का फंदा लटका मिला। हालांकि मृतक के गले पर लटकने का कोई निशान नहीं मिला है।

हेड कॉन्स्टेबल रामदेव सिंह ने बताया कि मोहम्मद अनवर की बॉडी को फंदे से उतारकर परिजन प्राइवेट हॉस्पिटल भी लेकर गए। जहां से उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया। तो वे मोहम्मद अनवर को वापस घर पर लेकर आ गए। हालांकि परिजनों ने अब पुलिस को मौखिक रूप से बताया है कि मोहम्मद अनवर का किसी से पैसों का लेनदेन था। फिलहाल लक्ष्मणगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker