[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम से दोस्ती कर युवती को फंसाया:अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, सगाई तोड़ने; धर्म बदलने का बनाया दबाव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम से दोस्ती कर युवती को फंसाया:अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, सगाई तोड़ने; धर्म बदलने का बनाया दबाव

इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम से दोस्ती कर युवती को फंसाया:अश्लील वीडियो से किया ब्लैकमेल, सगाई तोड़ने; धर्म बदलने का बनाया दबाव

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में एक गंभीर मामला सामने आया है। 23 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि एक युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी नाम से दोस्ती कर उसे फंसाया। आरोपी ने नवंबर में रात के समय युवती के घर जाकर उसकी फोटो और वीडियो बनाई। इसके बाद वह लगातार युवती पर मिलने का दबाव बनाता रहा। अप्रैल 2023 में आरोपी ने अपनी कथित धर्म बहन के जरिए युवती को एक होटल में बुलवाया। वहां भी उसने युवती की फोटो और वीडियो बनाई।

14 अगस्त को आरोपी ने युवती को भानीधोरा स्थित एक घर में बुलाया। वहां उसने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा और अश्लील फोटो-वीडियो बनाए। बाद में युवती को पता चला कि युवक ने उसे फर्जी नाम से फंसाया है।

इसके बाद आरोपी विदेश चला गया। एक साल बाद फरवरी में वापस आया। इस दौरान युवती की सगाई हो चुकी थी। अब आरोपी और उसके परिवार वाले युवती पर सगाई तोड़ने और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। वे अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। रतनगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। एसआई सुभाषचंद्र मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77