सरदारशहर में जुआ खेलते 12 लोग पकड़े:पुलिस ने छापेमारी में 36,500 रुपए बरामद कर जब्त
सरदारशहर में जुआ खेलते 12 लोग पकड़े:पुलिस ने छापेमारी में 36,500 रुपए बरामद कर जब्त

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने बीकानेर रोड स्थित रूपश्री होटल के पास से जुआ खेलते 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार रात 10 बजे की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों से 36,500 रुपए नगद और ताश पत्तियां बरामद की हैं। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। एएसआई हिम्मतसिंह और हेड कांस्टेबल विजेंद्रसिंह की टीम ने सभी आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विकास कुमार (26) पुत्र नंदलाल सोनी, सूर्य प्रकाश (29) पुत्र संजय सोनी, मोहित (28) पुत्र राजकुमार सोनी और सुरेश कुमार (31) पुत्र राम भगत सोनी शामिल हैं। इसके अलावा लोकेश (23) पुत्र संजय सोनी, दीपक सोनी (25) पुत्र श्यामलाल सोनी और गोविंद सोनी (28) पुत्र अशोक कुमार सोनी को भी पकड़ा गया।
अन्य गिरफ्तार आरोपियों में मुकुल सोनी (28) पुत्र रामचंद्र सोनी, गोपाल नाई (22) पुत्र अजीत कुमार नाई, विशाल (28) पुत्र नेमीचंद सोनी, आदित्य (30) पुत्र अशोक कुमार सोनी और नीतेश सोनी (29) पुत्र अशोक कुमार सोनी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।