[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएम,डिप्टी सीएम ने लोगों के बीच खेली फूलों की होली:गोविंददेवजी में रील बनाने पर रोक, बॉर्डर पर जवानों ने होली खेली; 2 लड़कों की शादी कराई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीएम,डिप्टी सीएम ने लोगों के बीच खेली फूलों की होली:गोविंददेवजी में रील बनाने पर रोक, बॉर्डर पर जवानों ने होली खेली; 2 लड़कों की शादी कराई

सीएम,डिप्टी सीएम ने लोगों के बीच खेली फूलों की होली:गोविंददेवजी में रील बनाने पर रोक, बॉर्डर पर जवानों ने होली खेली; 2 लड़कों की शादी कराई

जयपुर : प्रदेशभर में आज होलिका दहन होगा। जहां सीकर में दिन में होलिका दहन होगा वहीं जोधपुर, जयपुर, उदयपुर अजमेर और कोटा में देर रात मुहूर्त के अनुसार दहन किया जाएगा। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर जवानों ने आज होली खेली। बांसवाड़ा में दो युवकों की शादी कराई गई। सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने फूलों की होली खेली।

जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में फागोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर प्रशासन की ओर से नई गाइडलाइन भी जारी की गई है, इसमें रील बनाने और रंग लगाने पर रोक लगाई गई है। इधर, उदयपुर में पिछली धुलंडी के बाद जन्मी बेटियों का ढूंढ़ोत्सव मनाया गया। वहीं बांसवाड़ा में 600 साल पुरानी परंपरा को निभाते हुए 2 लड़कों की शादी करवाई गई।

रात 11 बजे बाद होगा होलिका दहन

पंडित मुदित अग्रवाल ने बताया कि होलिका दहन सूर्यास्त के बाद किया जाता है, लेकिन भद्रा काल में इसे करना शुभ नहीं माना जाता। इस साल जयपुर के जयादित्य पंचांग के अनुसार, रात 11 बजे तक भद्रा का प्रभाव रहेगा। इसलिए 13 मार्च को रात 11 बजे के बाद ही होलिका दहन करना श्रेष्ठ रहेगा। होली के अगले दिन, यानी धुलंडी पर, होलिका दहन की भस्म को शरीर पर लगाने की परंपरा है। इसे सालभर सुरक्षा कवच बनाए रखने का प्रतीक माना जाता है।

फोटोज में देखिए- होली पर राजस्थान में दिखे अलग-अलग रंग…

फोटो, पुष्कर के वराह घाट की है। होली के अवसर पर विदेशी टूरिस्ट और स्थानीय लोगों ने जमकर डांस किया।
फोटो, पुष्कर के वराह घाट की है। होली के अवसर पर विदेशी टूरिस्ट और स्थानीय लोगों ने जमकर डांस किया।
जैसलमेर से सटी भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तैनात BSF के जवानों ने होली खेली। जवानों ने अधिकारियों के साथ मिलकर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया।
जैसलमेर से सटी भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तैनात BSF के जवानों ने होली खेली। जवानों ने अधिकारियों के साथ मिलकर जश्न मनाया और एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया।
पुष्कर में ला बेला होली मंडल की ओर से वराह घाट चौक पर पारंपरिक गेर नृत्य का आयोजन किया गया। इस दौरान विदेशी सैलानी भी इस आयोजन में शामिल हुए।
पुष्कर में ला बेला होली मंडल की ओर से वराह घाट चौक पर पारंपरिक गेर नृत्य का आयोजन किया गया। इस दौरान विदेशी सैलानी भी इस आयोजन में शामिल हुए।
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में फागोत्सव के दौरान महिलाएं भजन गाती हुईं।
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में फागोत्सव के दौरान महिलाएं भजन गाती हुईं।
डीग में सीएम भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद लोगों के साथ फूलों की होली खेली।
डीग में सीएम भजनलाल शर्मा ने श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद लोगों के साथ फूलों की होली खेली।
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के साथ महिलाओं ने फूलों की होली खेली।
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के साथ महिलाओं ने फूलों की होली खेली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad