[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले को श्रद्धांजलि:श्रीमाधोपुर में पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, फूले दंपती के योगदान को किया याद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

महिला शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले को श्रद्धांजलि:श्रीमाधोपुर में पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, फूले दंपती के योगदान को किया याद

महिला शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले को श्रद्धांजलि:श्रीमाधोपुर में पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, फूले दंपती के योगदान को किया याद

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में सर्व समाज द्वारा विश्व की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडी रोड पर आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने फूले दंपती के योगदान को याद किया।

पार्षद विनेश सैनी ने बताया कि 200 वर्ष पूर्व सावित्रीबाई ने महाराष्ट्र में 1848 में पहला महिला शिक्षक विद्यालय स्थापित किया। उन्होंने दलित और वंचित वर्ग की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।

पूर्व वैज्ञानिक सीताराम सैनी ने कहा कि फूले दंपती ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाए। महेश सैनी जाजोद ने बताया कि सावित्रीबाई के प्रयासों से समाज सुधार में मदद मिली।

दिनेश कटारिया ने फूले दंपती का प्रसिद्ध कथन याद किया कि एक महिला की शिक्षा पूरे समाज को शिक्षित बनाती है। ऑल इंडिया सैनी समाज के जिला अध्यक्ष ललित सैनी ने सरकार से फूले दंपती को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। कार्यक्रम में सुरेश सैनी, विक्रम सैनी, बाबूलाल कटारिया समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच संचालन राजू बागवान और ओमप्रकाश सैनी प्रधान ने किया।

Related Articles