[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला दिवस पर महिलाओं को दी कानूनी जानकारी:उदयपुरवाटी में खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन साथिन सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला दिवस पर महिलाओं को दी कानूनी जानकारी:उदयपुरवाटी में खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन साथिन सम्मानित

महिला दिवस पर महिलाओं को दी कानूनी जानकारी:उदयपुरवाटी में खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन साथिन सम्मानित

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास परियोजना की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी मुकेश शर्मा ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और उनकी रक्षा करने की सलाह दी गई।

महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें गुब्बारा फोड़, कुर्सी दौड़, लोक गीत और लोक नृत्य शामिल थे। प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को पुरस्कार दिए गए।

विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन ग्राम साथिन को विशेष सम्मान मिला। इनमें मंडावरा की ममता जांगिड़, मणकसास की सरोज देवी और पोसाना की पिंकी शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर पूजा सामोता और अशोक स्वामी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker