सरदार शहर में महिला दिवस पर एसबीआई बैंक की पहल:महिलाओं का हुआ निशुल्क स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी दी
सरदार शहर में महिला दिवस पर एसबीआई बैंक की पहल:महिलाओं का हुआ निशुल्क स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी दी

सरदारशहर : एसबीआई मेन मार्केट सरदारशहर शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। 7 मार्च को आयोजित इस शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. मनु चाहर ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की। शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना था। बैंक शाखा में आने वाली महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी सामग्री भी वितरित की गई।
शाखा प्रबंधक बलदेव डूडी ने कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य उनके सशक्तिकरण का अहम हिस्सा है। उन्होंने बताया कि यह पहल समुदाय की महिलाओं के कल्याण के लिए की गई है। महिला दिवस को सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम के रूप में मनाया जा रहा है। ग्राहकों और कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना की। एसबीआई सरदारशहर शाखा महिलाओं को वित्तीय समावेशन, स्वास्थ्य और शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।