NSUI की नशा छोड़ो जीवन जोड़ो यात्रा आज पाली में:कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी होंगे शामिल; सोजत तक साइकिल यात्रा में जाएंगे
NSUI की नशा छोड़ो जीवन जोड़ो यात्रा आज पाली में:कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी होंगे शामिल; सोजत तक साइकिल यात्रा में जाएंगे
पाली : नशे के खिलाफ जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा आज 3 मार्च को पाली पहुंचेगी। जिसमें AICC महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी इस साइकिल यात्रा में शामिल होंगे।
वे पाली से सोजत तक इस साइकिल यात्रा में शामिल रहेंगे। इसको लेकर रविवार को पाली में एनएसयूआई कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। एनएसयूआई के गणपत पटेल ने बताया कि यात्रा सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे शहर के गांधी मूर्ति सर्किल से रवाना होगी।
यात्रा अम्बेडकर सर्किल, सूरजपोल सर्किल, लोढ़ा स्कूल रोड, नहर पुलिया रोड होते हुए आगे सोजत की तरफ जाएंगी। इस यात्रा में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिव पायलट सोजत तक शामिल रहेंगे।
NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने बताया- यह यात्रा नशे के बढ़ते प्रभाव, RPSC परीक्षाओं में हुई धांधली, प्राइवेट यूनिवर्सिटी के आर्थिक शोषण, कोचिंग संस्थानों की मनमानी, छात्र संघ चुनावों की बहाली, आरक्षण विस्तार, निकाय चुनावों में देरी, अग्निवीर योजना की वापसी, पर्यावरण संरक्षण, साम्प्रदायिकता के विरुद्ध भाईचारे का संदेश और बालोतरा रिफाइनरी में स्थानीय रोजगार की मांग जैसे महत्वपूर्ण विषयों को उठाने को लेकर निकाली जा रही है।
यात्रा में कांग्रेस और बांगड कॉलेज पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गणपत पटेल ,पंचायत समिति नेता प्रतिपक्ष विजय जोशी, ज़िला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण कोठारी, पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़ सहित NSUI व कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक भी भाग लेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1973274


