सामाजिक कार्यकर्ता इकबाल अहमद बिसाऊ के नेतृत्व में शुभकरण चौधरी का 67वां जन्म दिवस मनाया गया
सामाजिक कार्यकर्ता इकबाल अहमद बिसाऊ के नेतृत्व में शुभकरण चौधरी का 67वां जन्म दिवस मनाया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज़्तर
बिसाऊ : सामाजिक कार्यकर्ता इकबाल अहमद के नेतृत्व में बिसाऊ गांधी चौक में शुभकरण चौधरी का 67 वां जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शुभकरण चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि सुभाष जांगिड़, प्रमोद कसेरा, यूनुस खान थे। इस अवसर पर सामाजिक कार्य कर्ता ईकबाल अहमद के द्वारा शुभकरण चौधरी को फोटो के रूप में प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया तथा 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा 14 सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर शुभकरण चौधरी ने सम्मानित किया, सामाजिक कार्यकर्ता लतीफ खान ने बिसाऊ में 108 एम्बुलेंस की मांग की जिस पर चौधरी ने पुर्ण आश्वासन दिया की 108 कि व्यवस्था जल्द ही हो जाएगी, मंच संचालन लतीफ खान ने किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए, इकबाल अहमद ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।