बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर कार्यशाला का आयोजन:300 छात्रों को गुड टच-बैड टच की दी जानकारी, पॉक्सो एक्ट और चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में बताया
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर कार्यशाला का आयोजन:300 छात्रों को गुड टच-बैड टच की दी जानकारी, पॉक्सो एक्ट और चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में बताया
सरदारशहर : सरदारशहर में महिला अधिकारिता विभाग और इनाया फाउंडेशन ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में बाल मंदिर उच्च माध्यमिक स्कूल और उच्च प्राथमिक स्कूल के करीब 300 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनाया फाउंडेशन की महिला सुरक्षा सलाह केंद्र की विधि सलाहकार इंद्रा कुमारी, सामाजिक सलाहकार तारा शर्मा और एडवोकेट ऋतु ने छात्रों को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों और उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी।
फाउंडेशन के टीम कोऑर्डिनेटर रोहित शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में पॉक्सो एक्ट 2012, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आत्मरक्षा और बाल विवाह उन्मूलन जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही वर्चुअल टच जैसे अपराधों से बचाव के तरीके भी बताए गए। इनाया फाउंडेशन को 2017 से झालावाड़ जिला प्रशासन की पहल ‘समझ स्पर्श की चुप्पी तोड़ो कार्यक्रम’ के लिए 15 बार जिला स्तर और 3 बार राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। इस कार्यक्रम के माध्यम से अब तक 18 जिलों के 3.5 लाख छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को जागरूक किया जा चुका है। कार्यशाला के अंत में बच्चों से प्रश्न पूछे गए। सही जवाब देने वाले बच्चों को कैप, जूट बैग और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046126


