[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यातायात व्यवस्था सुधारने का अभियान:पुलिस ने अवैध वाहन जब्त किए और चालान काटे, नगर परिषद से क्रेन नहीं मिलने पर जताई नाराजगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

यातायात व्यवस्था सुधारने का अभियान:पुलिस ने अवैध वाहन जब्त किए और चालान काटे, नगर परिषद से क्रेन नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

यातायात व्यवस्था सुधारने का अभियान:पुलिस ने अवैध वाहन जब्त किए और चालान काटे, नगर परिषद से क्रेन नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

नीमकाथाना : नीमकाथाना में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। सहायक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के नेतृत्व में कोतवाली थाना अधिकारी राजेश गजराज और पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

अभियान के दौरान खेतड़ी मोड़ से कपिल मंडी तक क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े अवैध वाहनों को हटाया गया। कई वाहनों को जब्त किया गया और अनेक वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

सहायक पुलिस अधीक्षक मीणा ने व्यापारियों और आम जनता से सहयोग की अपील की है। कोतवाली थाना अधिकारी गजराज ने व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों के सामने वाहन न खड़े करें। उन्होंने कहा कि नीमकाथाना को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने नगर परिषद पर नाराजगी व्यक्त की। उनका कहना था कि अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद से क्रेन मांगी गई थी, लेकिन उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई। पुलिस का मानना है कि नगर परिषद का सहयोग मिले तो यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62