स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ गायब, मरीज परेशान:नूनिया गोठड़ा पीएचसी पर ताला, औचक निरीक्षण में एक भी कर्मचारी नहीं मिला
स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ गायब, मरीज परेशान:नूनिया गोठड़ा पीएचसी पर ताला, औचक निरीक्षण में एक भी कर्मचारी नहीं मिला

चिड़ावा : चिड़ावा के नूनिया गोठड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की अनुपस्थिति का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद दोपहर बाद किए गए औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा मिला। डॉक्टर तेजपाल कटेवा और एलटी कर्मवीर जाट के नेतृत्व में हुए निरीक्षण में डॉक्टर श्रुति सहित पूरा स्टाफ अनुपस्थित पाया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पीएचसी में चिकित्सक और स्टाफ नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहते। रात के समय स्टाफ की अनुपस्थिति से गर्भवती महिलाओं और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिन में भी डॉक्टरों की गैरमौजूदगी के कारण मरीजों को बिना इलाज वापस लौटना पड़ता है।
बीसीएमओ ने मुख्यालय पर स्टाफ की उपस्थिति और आपातकालीन स्थिति में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद चिकित्सक और कर्मचारी इन आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। इस लापरवाही से क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र की इस अव्यवस्था पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन से दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।