शराब ठेके पर दो बदमाशों ने की फायरिंग:देर रात को दिया वारदात को अंजाम, ठेके में कोई मौजूद नहीं था; पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश
शराब ठेके पर दो बदमाशों ने की फायरिंग:देर रात को दिया वारदात को अंजाम, ठेके में कोई मौजूद नहीं था; पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश
नीमकाथाना : नीमकाथाना के टोड़ा में देर रात एक शराब ठेके पर बदमाशों ने हमला किया। ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार दो बदमाशों ने पहले ठेके पर फायरिंग की। इसके बाद पत्थरबाजी कर मौके से फरार हो गए। वारदात के समय ठेका बंद था और वहां पर कोई मौजूद नहीं था। इस वजह से कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। टोड़ा चौकी इंचार्ज सुरेश जंगोड़ के अनुसार, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। अभी तक मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2058935


