[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में क्रेशर पर फायरिंग लूट का खुलासा:तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3 महीने पहले दिया था वारदात को अंजाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पाटन में क्रेशर पर फायरिंग लूट का खुलासा:तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3 महीने पहले दिया था वारदात को अंजाम

पाटन में क्रेशर पर फायरिंग लूट का खुलासा:तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 3 महीने पहले दिया था वारदात को अंजाम

पाटन : पाटन पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन महीने पुरानी क्रेशर लूट की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार, यह वारदात 11 अक्टूबर की रात करीब 1:10 बजे अंजनी स्टोन क्रेशर रायपुर मोड पर हुई थी।

पीड़ित मनीष कुमार (अलवर निवासी) की शिकायत के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने अपाचे मोटरसाइकिल से आकर क्रेशर के ऑफिस पर फायरिंग की और लगभग 38,000 रुपए लूटकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया।

पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र का उपयोग करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में राजेश, अजीत उर्फ कालाऔर नरेंद्र शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62