[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिला सहभागी राजपूत परिवार मंच का प्रतिनिधिमंडल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिला सहभागी राजपूत परिवार मंच का प्रतिनिधिमंडल

गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिला सहभागी राजपूत परिवार मंच का प्रतिनिधिमंडल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविंद्र पारीक

नवलगढ़ : सहभागी राजपूत परिवार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष इंजीनियर महावीर सिंह शेखावत झाझड़ के नेतृत्व में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में उनके निवास स्थान पर भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली के राजपुताना समाज के अध्यक्ष ओनाड़ सिंह शेखावत भाखरवासी, संरक्षक ए सी पी सवाई सिंह निर्वाण चिराणी, सुप्रीम कोर्ट के एड़वोकेट खुशी मोहम्मद खां चूरु, सहभागी संरक्षक शफीक खां नुंआ, उदय सिंह शेखावत कुमास, मुबारक खां भींचरी ने राजनाथ सिंह का साफा पहनाकर, शॉल ओढ़कर, फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने रक्षामंत्री का भारतीय सेना के ग्रेनेडियरस ग्रुप द्वारा लम्बे अन्तराल के बाद चलाए गए उत्साहवर्धक अभियानों के लिए धन्यवाद दिया।

ज्ञात रहे कि सहभागी परिवार के गत 23 सितम्बर को जयपुर में रक्षामंत्री को दिए गए ज्ञापन के फलस्वरूप भारतीय सेना के ग्रेनेडियरस ग्रुप के विगत 15/ 20 वर्षों के लम्बे अन्तराल के बाद झुंझुनूं, सीकर, चूरु, नागौर के कायमखानी राजपूत समाज के गांवों और छात्रावासों के अधिकारिक दौरे जनवरी – 2025 में हुए। इसमें काफी अच्छी संख्या में आए हुए अधिकारियों ने कायमखानी राजपूत कौम की प्रशंसा की थी। जिससे सेना के प्रति उदासीन हो चुकी कायमखानी राजपूत कौम में एक नई उर्जा का संचार हुआ है।

आज की भेंट में मुख्य रूप से ग्रेनेडियरस ग्रुप के रेजीमेंटल सेन्टर जबलपुर पर सभी प्रमुख कौमों की रिलेशन के साथ-साथ ओपन भर्ती, भर्ती रैलियों में कम संख्या जैसे 50 या 100 के ग्रुप में दौड़ करवाने, मेडिकल में अधिक रिजेक्शन या रेफर जैसी समस्याओं, शेखावाटी एवं नागौर या अन्य अधिक संख्या वाले जिलों के आधार पर भर्ती करवाने जैसे मुख्य बिन्दुओं को रक्षामंत्री के सम्मुख प्रस्तुत किए गया। इंजीनियर महावीर सिंह ने रक्षामंत्री को अवगत कराया कि आपसे भेंट करने के उपरान्त हुई भारतीय सेना की इस कार्यवाई से जनसंख्या के अनुपात में सबसे अधिक शहीद देने वाली कायमखानी राजपूत कौम, सबसे अधिक शहीद देने वाली राजपूत कौम सहित अन्य सभी सहभागी समाजों जिसमें एससी, एस टी, ओ बी सी, अनारक्षित श्रेणी की योद्धा कौमें शामिल है का उत्साह चरम पर है।

राजस्थान के झुंझुनूं, सीकर, चूरु, नागौर, जयपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जोधपुर, भीलवाड़ा, अजमेर सहित अन्य जिलों से सहभागी परिवार का एक बहुत बड़ा प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली में आपके निवास पर काफी बड़ी संख्या में आकर धन्यवाद करने के लिए आतुर है। इंजीनियर महावीर सिंह के इस निवेदन को राजनाथ सिंह ने बड़प्पन दिखाते हुए सहर्ष स्वीकार किया और शीघ्र ही भेंट करने का विश्वास दिलाया । उन्होंने तुरन्त अपने सहयोगियों को सभी प्रकार की व्यवस्था करने और सहभागी परिवार को यथासम्भव सहयोग करने के लिए निर्देशित किया।

इस आगामी भेंट में राजपूत समाज, कायमखानी राजपूत, अन्य मुस्लिम राजपूत, सहित अन्य सभी सहभागी समाजों जैसे चारण राजपूत, रावणा राजपूत, राजपुरोहित, नायक, खटीक, धानक्या, मीणा, गाड़िया लुहार, भील, सिक्का मुस्लिम आदि की प्रमुख आवश्यकताएं रक्षा मंत्री के सम्मुख प्रस्तुत की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin