सिविल डिफेंस के कर्मचारियों की लेंगे सेवा:रोडवेज से होगा अनुबंध, झुंझुनूं में लिए जाएंगे 6 कंडेक्टर
सिविल डिफेंस के कर्मचारियों की लेंगे सेवा:रोडवेज से होगा अनुबंध, झुंझुनूं में लिए जाएंगे 6 कंडेक्टर
झुंझुनूं : सात रोडवेज डिपो में लाइसेंसधारी सिविल डिफेंस के कर्मचारियों की सेवा ली जाएगी। उन्हें कंडक्टर के पद पर लगाया जाएगा। झुंझुनूं के अलावा कोटा, अजमेर, झालावाड़, भरतपुर, बीकानेर, राजसमंद में इनकी सेवा ली जाएगी। इस संबंध में राजस्थान रोडवेज निगम के प्रबंध निदेशक ने आदेश जारी किए है। जिसमें सभी डिपो चीफ मैनेजर को निर्देश देकर कलेक्टर से संपर्क कर स्वयंसेवकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर सेवाएं लेने को कहा गया है।
रोडवेज प्रशासन इनसे एग्रीमेंट करेंगा। राजस्थान सरकार द्वारा निर्धारित दर पर 767 रुपए प्रतिदिन के अनुसार मानदेय दिया जाएगा। अनुबंध करने से पहले उनके सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र और अंडरटेकिंग भी ली जाएगी। स्वयं सेवकों को 15000 रुपए की सुरक्षा राशि और 20000 रुपए की ईटीआईएम मशीन राशि जमा करानी होगी, यानी कुल 35 हजार रुपए जमा करवाने होंगे। यदि ईटीआईएम मशीन खो जाती है, चोरी होती है या क्षतिग्रस्त होती है, तो उसकी कीमत स्वयं सेवक द्वारा जमा कराई गई राशि से काटी जाएगी।
झुंझुनूं डिपो में करीब 6 परिचालकों की कमी चल रही थी। ऐसे में कई बार परिचालकों की कमी की वजह से बसे समय पर रवाना नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब इस समस्या से निजात मिल सकेगी। झुंझुनूं रोडवेज डिपो के चीफ मैनेजर गणेश शर्मा नें बताया कि निगम के उच्चाधिकारियों के निर्देश मिले है। इसके लिए 6 परिचालक लेने कि प्रक्रिया शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2054092


