[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारत विकास परिषद् शाखा–चूरू द्वारा वार्षिक स्नेह मिलन कार्यक्रम उत्सवाचरण 2025 मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारत विकास परिषद् शाखा–चूरू द्वारा वार्षिक स्नेह मिलन कार्यक्रम उत्सवाचरण 2025 मनाया गया

भारत विकास परिषद् शाखा–चूरू द्वारा वार्षिक स्नेह मिलन कार्यक्रम उत्सवाचरण 2025 मनाया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर भारत विकास परिषद् शाखा–चूरू का वार्षिकोत्सव व स्नेह मिलन कार्यक्रम उत्सवाचरण–2025 आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत के उपाध्यक्ष वासुदेव चाकलान एवं विश्वनाथ चौधरी के द्वारा दीप प्रज्वलन व सरस्वती पूजन से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. महेश मोहन पुकार थे। डॉ पुकार ने अपने संबोधन में कहा की वे भरतिया अस्पताल को क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इसी बीच भजन व गीत–संगीत कार्यक्रम को श्रोताओं ने खूब सराहा। शाखा सचिव पुनीत लाटा ने बताया की कार्यक्रम में शाखा के सभी पूर्व अध्यक्ष,पूर्व सचिव व पूर्व कोषाध्यक्ष को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि डॉ पुकार के द्वारा सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन जांगिड़ व ओम प्रकाश सारस्वत द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। संचालन विजय इसरानी व अमित गौड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमेश चौहान, हुकम चन्द गौड़ ने अपने उद्बोधन में परिषद् के सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर परिषद् के संरक्षक श्याम सुंदर पारीक, वरिष्ठ सदस्य पंकज मिश्रा, वैद्य बनवारी लाल शर्मा, डॉ भारतेंदु अग्रवाल, शुंभ दयाल शर्मा, विमल भटनागर, ओम प्रकाश गुसांई, संजीव खेड़ा, सुरेंद्र ग्रोवर, इत्यादि उपस्थित थे। उपस्थित अन्य व्यक्तियों में किशन लाल सैनी, मनोज शर्मा योगाचार्य, विनय सोनी, अशोक शर्मा, दिनेश धर्ड, विनय गौतम, मदन लाल राजपुरोहित, ओम प्रकाश जी इंदौरिया, दिनेश बुडानिया, संजय सर्वा इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin