आरएसी कॉन्स्टेबल की ड्यूटी के दौरान मौत:पॉलिटेक्निक कॉलेज में थे तैनात, अचानक बिगड़ी तबीयत
आरएसी कॉन्स्टेबल की ड्यूटी के दौरान मौत:पॉलिटेक्निक कॉलेज में थे तैनात, अचानक बिगड़ी तबीयत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में तैनात आरएसी कॉन्स्टेबल राजकुमार नैण की बुधवार रात को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। सिरसली निवासी राजकुमार रात करीब तीन बजे ड्यूटी पर थे, जब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
गार्ड इंचार्ज हेड कॉन्स्टेबल अर्जुन सिंह ने तुरंत परिवार को सूचना दी और राजकुमार को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच की और प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया।
राजकुमार 2003 से आरएसी की ई कंपनी में सेवारत थे। उनके परिवार में एक बेटी और एक बेटा है। बेटी वर्तमान में बीएससी नर्सिंग कर रही है, जबकि बेटा सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटा है। परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050737

