[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंटर डिस्कॉम ट्रांसफर की मांग:बिजली कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, कहा- 25 साल से कर रहे मांग, नहीं हो रही सुनवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इंटर डिस्कॉम ट्रांसफर की मांग:बिजली कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, कहा- 25 साल से कर रहे मांग, नहीं हो रही सुनवाई

इंटर डिस्कॉम ट्रांसफर की मांग:बिजली कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, कहा- 25 साल से कर रहे मांग, नहीं हो रही सुनवाई

उदयपुरवाटी : राजस्थान विद्युत निगम के कर्मचारियों ने एक लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी से मुलाकात की। इंटर डिस्कॉम संयुक्त संघर्ष समिति के कर्मचारियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर इंटर डिस्कॉम ट्रांसफर की व्यवस्था लागू करने की मांग की।

समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से यह मांग लगातार उठाई जा रही है। हालांकि पूर्व सरकारों के समय में यह मुद्दा विधानसभा में कई बार उठा, और सरकार ने इस संबंध में प्रस्ताव भी मांगे, लेकिन निगम की ओर से प्रस्ताव नहीं भेजे जाने के कारण मामला अभी तक लंबित है।

अब भी कई कर्मचारियों को अपने गृह जिले से दूर काम करना पड़ रहा है। कुछ कर्मचारियों की पारिवारिक परिस्थितियां ऐसी हैं कि उन्हें घर के पास रहने की आवश्यकता है, लेकिन ट्रांसफर नीति के अभाव में वे मजबूरी में दूर-दराज के क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। यहां तक कि कुछ कर्मचारियों को पारिवारिक कारणों से नौकरी भी छोड़नी पड़ी है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि इंटर डिस्कॉम ट्रांसफर की व्यवस्था लागू की जाए, जिससे कर्मचारी अपने गृह जिले में काम कर सकें। इस अवसर पर अनिल सैनी, अजीत यादव, बजरंग लाल सैनी, मनीराम शर्मा और विजय मीणा सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin