24 साल की महिला घर से गुमशुदा:15 महीने का बेटा भी साथ लेकर गई, जांच में जुटी पुलिस
24 साल की महिला घर से गुमशुदा:15 महीने का बेटा भी साथ लेकर गई, जांच में जुटी पुलिस
सीकर : सीकर जिले में 24 साल की महिला की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। महिला के साथ उसका 15 महीने का बेटा भी लापता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 26 जनवरी को उसकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं पर चली गई, जो अपने साथ 15 महीने के बेटे को भी लेकर चली गई। परिवार ने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।
युवती से गैंगरेप कर जबरदस्ती शादी
सीकर जिले में 21 साल की युवती के साथ गैंगरेप करके जबरदस्ती शादी करने का मामला भी सामने आया है। युवती ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले दिलसुख सहित अन्य लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। फिर जबरदस्ती शादी भी कर ली। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2050466

