खेतड़ी में 3.60 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास:50 किमी की पाइपलाइन से समस्या होगी दूर, ग्रामीणों ने जताई खुशी
खेतड़ी में 3.60 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास:50 किमी की पाइपलाइन से समस्या होगी दूर, ग्रामीणों ने जताई खुशी
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नानूवाली बावड़ी पंचायत में सोमवार को एक महत्वपूर्ण विकास कार्य का शुभारंभ हुआ। विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने 3.60 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पेयजल योजना का शिलान्यास किया। इस योजना में 4 लाख लीटर क्षमता का उच्च जलाशय और 50 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन का निर्माण किया जाएगा।
कार्यक्रम में विधायक गुर्जर ने क्षेत्र के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने नानूवाली बावड़ी पंचायत के विकास कार्यों के लिए 18 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की। विधायक ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण खेतड़ी में पानी की गंभीर समस्या है, जिसे दूर करने के लिए राज्य सरकार की पेयजल योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
कानून व्यवस्था पर बोलते हुए विधायक ने क्षेत्र को पूरी तरह अपराध मुक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने ज्योतिबा नगर को नगरपालिका से निकालकर पुनः पंचायत में शामिल करने की मांग रखी, जिस पर विधायक ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
समारोह में हरिराम गुर्जर, बबलू अवाना विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता सरपंच रमेश सैनी ने की। इस अवसर पर अशोक सैनी, मनीराम, रोहिताश मनकश, रामनिवास लादी, धर्मा पहलवान, सुमन सैनी, बंशीधर राम, शंभुदयाल, चंदगीराम, बंजरग सिंह, सत्यवीर गुर्जर उपसरपंच, सुरेंद्र काजला, विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2144533


