[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के थानाधिकारी का एक्शन प्लान:अवैध कैफे पर कार्रवाई, रात्रि गश्त बढ़ेगी; बंद CCTV कैमरे होंगे चालू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के थानाधिकारी का एक्शन प्लान:अवैध कैफे पर कार्रवाई, रात्रि गश्त बढ़ेगी; बंद CCTV कैमरे होंगे चालू

सरदारशहर के थानाधिकारी का एक्शन प्लान:अवैध कैफे पर कार्रवाई, रात्रि गश्त बढ़ेगी; बंद CCTV कैमरे होंगे चालू

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस थाने में नए थानाधिकारी मदनलाल विश्नोई ने शनिवार शाम 4 बजे कार्यभार संभाल लिया। अरविंद कुमार भारद्वाज के स्थानांतरण के बाद विश्नोई को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशेष बात यह है कि विश्नोई इससे पहले भी सरदारशहर थाने में थानाधिकारी रह चुके हैं। कार्यभार संभालते ही विश्नोई ने शहर की कानून व्यवस्था को मजबूत करने का रोडमैप तैयार किया है। उन्होंने बताया कि शहर में चल रहे अवैध कैफे में होने वाली अनैतिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्होंने तत्काल शहर के सभी कैफे की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

बढ़ती चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रात्रि गश्त को और अधिक सक्रिय किया जाएगा। साथ ही, शहर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को तुरंत चालू करवाया जाएगा। थानाधिकारी ने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की भी घोषणा की है। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता बहन शिल्पा स्वामी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर नए थानाधिकारी का स्वागत किया।

Related Articles