[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसानों का 382 दिन से जारी नहर सत्याग्रह:20 जनवरी को झुंझुनू कलेक्टर कार्यालय का होगा घेराव, बिजली मीटर और हाईटेंशन लाइन का विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किसानों का 382 दिन से जारी नहर सत्याग्रह:20 जनवरी को झुंझुनू कलेक्टर कार्यालय का होगा घेराव, बिजली मीटर और हाईटेंशन लाइन का विरोध

किसानों का 382 दिन से जारी नहर सत्याग्रह:20 जनवरी को झुंझुनू कलेक्टर कार्यालय का होगा घेराव, बिजली मीटर और हाईटेंशन लाइन का विरोध

चिड़ावा : चिड़ावा के खेतड़ी मार्ग पर स्थित लाल चौक पर किसान सभा के बैनर तले चल रहे नहर सत्याग्रह आंदोलन का आज 382वां दिन है। आज के धरने में यात्रा संयोजक रणधीर सिंह ओला ने अध्यक्षता की और महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। रणधीर सिंह ओला ने बताया कि सरकार किसानों पर बिजली के ई-मीटर थोप रही है और खेतों से बड़ी-बड़ी हाईटेंशन लाइनें निकाल रही है, जिससे किसानों की जमीन बर्बाद हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को मामूली मुआवजा देकर और धमकियां देकर यह काम कर रही है।

इन मुद्दों के विरोध में किसान सभा ने 20 जनवरी को झुंझुनू कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। नेताओं ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में इस घेराव में शामिल होने की अपील की है। धरने में प्रमुख रूप से उप सचिव ताराचंद तानाण, जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल बराला, प्रभु राम सैनी, बसंत कुमार चाहर, सतपाल चौधरी, धीर सिंह, राजेश कुमार किढवाना, सुनिल कुमार बुडाना, शाहरुख खान सुरजगढ़, महेंद्र सिंह किढवाना, कपिल तेतरवाल और संत कुमार सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin