[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परीक्षा फॉर्म में मेजर विषय की गलती से छात्र परेशान:खेतड़ी में छात्रों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज स्तर पर समाधान की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

परीक्षा फॉर्म में मेजर विषय की गलती से छात्र परेशान:खेतड़ी में छात्रों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज स्तर पर समाधान की मांग

परीक्षा फॉर्म में मेजर विषय की गलती से छात्र परेशान:खेतड़ी में छात्रों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, कॉलेज स्तर पर समाधान की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी के स्वामी विवेकानंद राजकीय कॉलेज में नई शिक्षा नीति के तहत मेजर विषय चयन में हुई गलतियों से छात्र परेशान हैं। शुक्रवार को छात्र संगठन एसएफआई ने कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय कुलपति को ज्ञापन सौंपा।

वर्तमान में मेजर विषय में संशोधन के लिए छात्रों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय जाना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र और किसान-मजदूर परिवारों के छात्रों के लिए यह आर्थिक बोझ बन रहा है। छात्रों का कहना है कि यह पहली बार है जब मेजर विषय लागू किए गए हैं और विश्वविद्यालय की ओर से पहले कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिए गए, जिससे छात्रों में भ्रम की स्थिति बनी।

छात्र प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कई छात्र परीक्षा से वंचित रह सकते हैं। उन्होंने मांग की है कि मेजर विषय संशोधन का पोर्टल कॉलेज स्तर पर ही उपलब्ध कराया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान तहसील संयोजक सीमा सैनी, जिला संयुक्त सचिव पायल नायक, कॉलेज कमेटी अध्यक्ष दीपक कटारिया सहित अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin