[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू एसडीएम को 9 बार ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगा ली फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू एसडीएम को 9 बार ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगा ली फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई

चूरू एसडीएम को 9 बार ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगा ली फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 36 चूरू से नोहर वाया गाजसर के निर्माण में भारी अनियमितता सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गोपाल राम पुत्र खींवाराम और विकास पुत्र भागीरथ जाति जाट निवासीगण गाजसर की कृषि भूमि इस रोड़ के ले आउट प्लान में शामिल थी। मनमाने तरीके से पुनः सर्वे करके उनकी भूमि को सड़क से अलग कर दिया है। निरीक्षणकर्ता ने जान बूझकर रोही गाजसर को रोड से अलग दिखाकर उनके साथ घोर अन्याय किया है। इतना ही नहीं एक किसान को लाभ पहुंचाने के लिए संबंधितों ने हाईवे के नियमों की धज्जियां उड़ा दी है। प्लान के अनुसार पुरानी सड़क के स्थान पर ही पुनः सड़क का निर्माण होना था और दोनों तरफ 50 फुट जगह छोड़नी थी। यहां सांसद राहुल कस्वां पर मिलीभगत करके हाइवे नंबर 36 पर गाजसर के इन किसानों के साथ अन्याय करने का खुला आरोप लगाया जा रहा है।

सांसद ने अपने चहेते के लिए नियमों को ही तुड़वा दिया और पुरानी सड़क को छोड़ दिया है। एक तरफ ही जगह छोड़ दी गई है।ताकि अपने चहेते को फायदा मिल सके। अन्य के साथ हुए अन्याय की कोई चिंता फिक्र नहीं है। पीड़ितों ने बताया कि इस संबंध में चूरू एसडीएम को 9 बार ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगा ली फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। चूरू कलेक्टर को भी ज्ञापन दिया मगर अब तक कोई न्याय नहीं मिला है। इंजीनियर किसानों से लाखों रुपए वसूल कर रहा है। बिना रिश्वत के किसानों को भुगतान नहीं किया जा रहा है। उच्च स्तरीय जांच होने पर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकता है। कई अधिकारी और कर्मचारी लाखों के वारे न्यारे कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि कांग्रेस का सांसद होने के बावजूद राहुल कस्वां की भाजपा के मंत्रियों से अच्छी बनती है। सभी पुराने साथी हैं। कुल मिलाकर सांसद को अपने किसी निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए दूसरे किसानों के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए था। जबकि उन्होंने तो पुनः सर्वे तक करवा दिया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ और चूरू विधायक हरलाल सहारण ‌ को अवगत करवाया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin