[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में फायरिंग मामले में बड़ी सफलताः पुलिस ने दबोचा मुख्य आरोपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में फायरिंग मामले में बड़ी सफलताः पुलिस ने दबोचा मुख्य आरोपी

गुढ़ागौड़जी में फायरिंग मामले में बड़ी सफलताः पुलिस ने दबोचा मुख्य आरोपी

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि हांसलसर गांव में हुई इस घटना में 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी अंकित को गिरफ्तार किया गया है । 11 जनवरी को रामजीलाल मीणा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि हेमंत मान, आजाद सिंह, अजय सिवराण, हिमांशु मान, विकाश फोजी और अन्य अज्ञात लोगों ने उनके घर में घुसकर फायरिंग की और जातिसूचक गालियां दीं। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस उप अधीक्षक राजवीर सिंह चम्पावत के नेतृत्व में गठित टीमों ने इस मामले की गहनता से जांच की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने तकनीकी साधनों का भी उपयोग किया। इन सब प्रयासों के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित को दबोचा। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंकित के खिलाफ पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं। इनमें से दो मामले सिंघाना थाने में और एक मामला गुढ़ागौड़जी थाने में दर्ज है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने कहा कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin