[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में जंगली जानवर का आतंक:खेतों में मिले दो पंजों के निशान, फोरेस्टर बोले- विदेशी नस्ल के बड़े कुत्ते के हो सकते हैं पग मार्क


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में जंगली जानवर का आतंक:खेतों में मिले दो पंजों के निशान, फोरेस्टर बोले- विदेशी नस्ल के बड़े कुत्ते के हो सकते हैं पग मार्क

पिलानी में जंगली जानवर का आतंक:खेतों में मिले दो पंजों के निशान, फोरेस्टर बोले- विदेशी नस्ल के बड़े कुत्ते के हो सकते हैं पग मार्क

पिलानी : झुंझुनूं के पिलानी क्षेत्र में एक अज्ञात जंगली जानवर की दहशत से लोग भयभीत हैं। लोहारू रोड स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में पार्षद मनोज आलड़िया के फार्म हाउस पर पिछले 5 दिनों से एक जंगली जानवर के पदचिह्न देखे जा रहे हैं। स्थिति की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि तीन दिन पहले फार्म हाउस के पास रहने वाले एक बंजारा परिवार की भेड़ का मेमना गायब हो गया। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोग रात में सिंचाई और फसलों की रखवाली करने से कतरा रहे हैं। शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं।

फॉरेस्टर ने जांच में पाया कि निशान किसी विदेशी नस्ल के कुत्ते के हैं।
फॉरेस्टर ने जांच में पाया कि निशान किसी विदेशी नस्ल के कुत्ते के हैं।

मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर सुमन चौधरी के निर्देश पर फॉरेस्टर बबिता, असिस्टेंट फॉरेस्टर कमलेश और फॉरेस्ट गार्ड सोनिका ने जांच की।

प्रारंभिक जांच में फॉरेस्टर बबिता ने बताया कि पदचिह्न किसी विदेशी नस्ल के बड़े कुत्ते के प्रतीत होते हैं। हालांकि, केवल दो पैरों के निशान मिलने से वन विभाग की टीम भी सटीक निष्कर्ष नहीं निकाल पाई है। पदचिह्नों को विस्तृत जांच के लिए भेजा गया है। वन विभाग ने क्षेत्रवासियों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin