[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में 251 लोगों को मुफ्त हेलमेट बांटे:राजेंद्र राठौड़ बोले- हर साल 10 हजार लोगों की जाती है जान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में 251 लोगों को मुफ्त हेलमेट बांटे:राजेंद्र राठौड़ बोले- हर साल 10 हजार लोगों की जाती है जान

चूरू में 251 लोगों को मुफ्त हेलमेट बांटे:राजेंद्र राठौड़ बोले- हर साल 10 हजार लोगों की जाती है जान

चूरू : चूरू में सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान एक सराहनीय पहल सामने आई। एलएन मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शिवम आर्थो हॉस्पिटल के डॉ. महेश शर्मा ने 251 लोगों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने चिंताजनक आंकड़े साझा करते हुए बताया कि हर साल सड़क दुर्घटनाओं में करीब 10 हजार लोगों की जान चली जाती है। जिनमें अधिकतर दोपहिया वाहन सवार होते हैं।

विधायक हरलाल सहारण ने इस मौके पर लोगों से सड़क सुरक्षा सप्ताह में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अनमोल है और हेलमेट पहनकर ही दोपहिया वाहन चलाना चाहिए। डॉ. महेश शर्मा ने बताया कि यह पहल राजेंद्र राठौड़ की प्रेरणा से की गई है।

कार्यक्रम में ट्रस्ट की ओर से अतिथियों का पारंपरिक तरीके से साफा, शॉल और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, प्रधान दीपचंद राहड़ सहित कई व्यक्ति और डॉक्टर मौजूद रहे। राठौड़ ने कहा कि सड़क दुर्घटना में किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए सुरक्षा के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin