[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेचर पार्क में जमा चाइनीज मांझा किया नष्ट:घूमने वालों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने चलाया अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नेचर पार्क में जमा चाइनीज मांझा किया नष्ट:घूमने वालों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने चलाया अभियान

नेचर पार्क में जमा चाइनीज मांझा किया नष्ट:घूमने वालों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने चलाया अभियान

चूरू : चूरू के नेचर पार्क में मकर संक्रांति के बाद जगह-जगह बिखरे चाइनीज मांझे को गुरुवार को जलाकर नष्ट कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से यह कार्रवाई की। डीएफओ भवानी सिंह और क्षेत्रीय वन अधिकारी पवन शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

सहायक वनपाल समुंद्र सिंह ने बताया कि पार्क में कई स्थानों पर चाइनीज मांझा उलझा हुआ था, जो सुबह टहलने आने वाले लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहा था। कई लोगों के पैरों में मांझा उलझने से चोट लगने की घटनाएं सामने आई थीं। इस समस्या को देखते हुए वन विभाग ने पूरे पार्क से मांझा एकत्र करने का निर्णय लिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चाइनीज मांझे से होने वाले हादसों की खबरें लगातार मिल रही थी, जिसके कारण यह कदम उठाना जरूरी था। इस अभियान में रोशनी, इंद्रा, संतोष, मनोहरी, जगदीश, पालाराम, मुरारीलाल और बाबू खान सहित कई स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी की। यह कार्रवाई पार्क में आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin