[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अब जयपुर और जोधपुर रेंज में 8-8 जिले शामिल किए:सीकर, पाली और बांसवाड़ा रेंज खत्म; अब 7 रेंज व 2 कमिश्नरेट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अब जयपुर और जोधपुर रेंज में 8-8 जिले शामिल किए:सीकर, पाली और बांसवाड़ा रेंज खत्म; अब 7 रेंज व 2 कमिश्नरेट

अब जयपुर और जोधपुर रेंज में 8-8 जिले शामिल किए:सीकर, पाली और बांसवाड़ा रेंज खत्म; अब 7 रेंज व 2 कमिश्नरेट

जयपुर : 9 जिले खत्म होने के बाद गृह विभाग ने 3 पुलिस रेंज सीकर, पाली और बांसवाड़ा पुलिस रेंज खत्म कर दिए। अब राजस्थान में पहले की तरह 7 रेंज और 2 कमिश्नरेट होंगे। इन रेंजाें में आने वाले जिलाें काे दूसरी रेंज में जाेड़ा गया है। यह आदेश गृह विभाग की संयुक्त शासन सचिव कश्मी कौर ने जारी किए हैं। अजमेर रेंज के अधीन अजमेर, भीलवाड़ा, ब्यावर, टोंक, नागौर व डीडवाना-कुचामन जिले होंगे।

बीकानेर रेंज में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू होंगे। भरतपुर रेंज के अधीन भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, सवाई माधोपुर जिले होंगे। जयपुर रेंज के अधीन जयपुर ग्रामीण, कोटपुतली-बहरोड़, दौसा, अलवर, खैरथल-तिजारा, भिवाड़ी, झुंझुनूं, सीकर जिले शामिल किए हैं। जोधपुर रेंज में जोधपुर ग्रामीण, फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, पाली, सिरोही, जालौर होंगे। कोटा रेंज में कोटा, कोटा ग्रामीण, बूंदी, बारां, झालावाड़ आएंगे।

उदयपुर रेंज में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा व सलूंबर जिला होंगे। सीकर रेंज आईजी सत्येन्द्र सिंह, बांसवाड़ा रेंज आईजी एस. परिमाला और पाली रेंज के डीआईजी प्रदीप मोहन शर्मा एपीओ रहेंगे। ऐसे में आईपीएस की तबादला सूची के कयास शुरू हो गए।

रेंज खत्म फिर भी पाली DIG ने ट्रांसफर किए

गृह विभाग द्वारा रेंज खत्म करने का नोटिफिकेशन जारी करने के बाद भी पाली रेंज डीआईजी प्रदीप मोहन शर्मा ने बुधवार को 11 कांस्टेबल व हैड कांस्टेबल तबादले कर दिए। साथ ही दो इंस्पेक्टर के तबादले निरस्त भी कर दिए।

वित्त विभाग : 7 जिला कोषालय निरस्त

नौ जिलों को खत्म कर तहसीलों को मूल जिलों में शामिल किया है। वित्त विभाग ने अनूपगढ़, दूदू, गंगापुर सिटी, केकड़ी, नीमकाथाना, सांचौर एवं शाहपुरापर कोषालयों को निरस्त कर उपकोषालय बना दिया है। श्रीगंगानगर में अनूपगढ़, रायसिंहनगर, श्रीविजय नगर, घड़साना, बीकानेर में छत्तगरढ़-खाजूवाला, जयपुर ग्रामीण में दूदू, मौजमाबाद, फागी,स. माधोपुर में गंगापुर सिटी एवं बामनवास आएंगे।

करौली में टोडाभीम-नादौती, अजमेर में केकड़ी, भिनाय-सरवाड़, टोंक में टोडारायसिंह, सीकर में नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, झुंझुनू में उदयपुरवाटी एवं खेतड़ी। जालोर में सांचौर, बागौड़ा, चितलवाना, रानीवाड़ा। भीलवाड़ा में शाहपुरा, जहाजपुर, बनेड़ा एवं कोटड़ी शामिल हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin