[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल:बीमार पत्नी को अस्पताल ले जाते समय हुआ हादसा, अन्य कार सवार ने की मदद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल:बीमार पत्नी को अस्पताल ले जाते समय हुआ हादसा, अन्य कार सवार ने की मदद

अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल:बीमार पत्नी को अस्पताल ले जाते समय हुआ हादसा, अन्य कार सवार ने की मदद

चूरू : चूरू में बुधवार को डीबी अस्पताल जा रहे बाइक सवार दंपती को अज्ञात कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायलों को एक अन्य कार चालक ने अपनी कार सेडीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाया। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार रतनसरा निवासी हरिराम (27) अपनी बीमार पत्नी पूजा(25) को डीबी अस्पताल ले जा रहे थे। पूजा को पेट में लंबे समय से दर्द की शिकायत थी। चूरू से लगभग तीन किलोमीटर पहले एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से फरार हो गया। राहत की बात यह रही कि रास्ते से गुजर रहे एक कार चालक ने मदद का हाथ बढ़ाया और घायल दंपती को अपनी कार में बैठाकर डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत घायलों का इलाज शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही घायल दंपती के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin