[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस के पीछे-पीछे थाने पहुंचकर SUV में टक्कर मारी:गश्त पर आई जीप के सामने ही लोगों को कुचलने का प्रयास; थाने में जाब्ता लगाना पड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

पुलिस के पीछे-पीछे थाने पहुंचकर SUV में टक्कर मारी:गश्त पर आई जीप के सामने ही लोगों को कुचलने का प्रयास; थाने में जाब्ता लगाना पड़ा

झुंझुनूं में अस्पताल में तोड़फोड़, पुलिस जीप को टक्कर मारी:बोलेरो कैंपर में सवार बदमाशों ने मचाई दहशत, पुलिस ने 4 को पकड़ा

सुलताना : रंगदारी को लेकर बोलेरो कैंपर में आए बदमाशों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारी और डंडों से अस्पताल के कांच फोड़ दिए। अस्पताल संचालक की सूचना पर पुलिस पहुंची तो उनके सामने भी नहीं रुके। लगातार गाड़ी को अस्पताल के सामने दौड़ाते रहे और लोगों को कुचलने की कोशिश की। इसके बाद खुद ही थाने पहुंच गए और यहां खड़ी एक SUV को टक्कर मार दी। इस पूरी घटना के अलग-अलग CCTV फुटेज सामने आए हैं।

थाने पहुंचे 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भी पुलिस को थाने में अतिरिक्त जाब्ता मंगवाना पड़ा। चारों शराब के नशे में थे। इधर, इन बदमाशों के AAA बाबा गैंग से जुड़ा होने का अंदेशा है। मामला झुंझुनूं के सुल्ताना थाना इलाके के हरनारायण अस्पताल की रात 10 बजे की है।

घटना के बाद सुलताना थाने पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था और पूरे इलाके की नाकाबंदी करवाई गई। डीएसपी विकास धींधवाल के अनुसार सुलताना में सुलताना, चिड़ावा व सूरजगढ़ पुलिस थाने सहित आरएएसी का जाब्ता तैनात किया गया। मौके पर चिड़ावा एसएचओ विनोद सामरिया और एएसपी देवेंद्र राजावत भी पहुंचे थे।

बदमाशों ने अस्पताल के बाहर खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार कर दहशत फैला दी।
बदमाशों ने अस्पताल के बाहर खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार कर दहशत फैला दी।

थाने पहुंच कर SUV को टक्कर मारी

SHO भजनाराम ने बताया- देर रात करीब 11:45 बजे हरनारायण अस्पताल के संचालक नगेश धनखड़ ने बदमाशों के आने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो बदमाश अस्पताल के बाहर थे और तोड़फोड़ की हुई थी। पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो बाजार की तरफ गाड़ी लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछे किया किया तो आगे निकल गए।

गश्त कर पुलिस जीप थाने वापस आ गई। इसके कुछ देर बाद पीछे-पीछे चारों थाने में ही अंदर आ गए। चारों शराब के नशे में थे और उन्हें थाने में ही पकड़ लिया। SHO भजनाराम ने बताया- मामले में अनिल जाट, अनुराग दर्जी, यादराम जाट और दीपक जाट को गिरफ्तार किया।

डंडे लेकर अस्पताल में घुस गए और तोड़फोड़ मचाई।
डंडे लेकर अस्पताल में घुस गए और तोड़फोड़ मचाई।

अस्पताल के कांच फोड़े, संचालक की पत्नी घायल

हरनारायण अस्पताल संचालक नगेश धनखड़ ने बताया कि देर रात उनके अस्पताल के बाहर ट्रिपल ए बाबा ग्रुप के बदमाशों ने आतंक मचाया है। ये लोग रंगदारी को लेकर डराना चाह रहे हैं। पहले भी कई बार रुपयों की मांग कर चुके हैं। बुधवार को डराने के मकसद से ही अस्पताल के बाहर उत्पात मचाया। जब पुलिस को सूचना दे दी तो इससे खफा होकर अस्पताल के अंदर आकर तोड़‌फोड़ की। इस हमले से मेरी पत्नी सुष्मिता धनखड़ और एक मरीज संगीत वाल्मीकि घायल हुए हैं।

पुलिस ने देर रात नाकाबंदी करवा कर 4 को डिटेन किया है।
पुलिस ने देर रात नाकाबंदी करवा कर 4 को डिटेन किया है।

पुलिस के सामने 3 मिनट तक गाड़ी दौड़ाते रहे

पूरी घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। इस फुटेज में बदमाश अपनी बोलेरो कैंपर में अस्पताल के बाहर उत्पात मचाते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में पास में ही पीछे पुलिस की जीप भी नजर आ रही है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बदमाशों ने अस्पताल के बाहर थड़ी पर बैठे लोगों को कुचलने की भी कोशिश की। बदमाश इस तीन मिनट के वीडियो में बार-बार घूम कर अस्पताल के बाहर आते हैं और गाड़ी को लोगों पर चढाने का प्रयास करते हैं। वहीं पीछे पुलिस की जीप भी आसपास घूमती नजर आती है।

पुलिस की जीप वीडियो में एक बार नजर आती है इसके बाद पूरे वीडियो में बदमाश वहां उत्पात मचाते हुए नजर आ रहे हैं। बदमाश वीडियो में अपनी गाड़ी से उतरते भी नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin