[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लग्न में आए पांच लाख रुपए वापस लौटाए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

लग्न में आए पांच लाख रुपए वापस लौटाए

लग्न में आए पांच लाख रुपए वापस लौटाए

सूरजगढ़ : पंचायत समिति क्षेत्र के सिरसला में बुधवार को लग्न में आए पांच लाख रुपए वापस लौटा कर वर पक्ष ने अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। सिरसला के मोतीलाल शर्मा के बेटे अनिकेत का रिश्ता राजगढ़ निवासी भारतीय किसान संघ के चूरू जिलाध्यक्ष एडवोकेट मुकेश रामपुरा की बेटी भूमिका से तय हुआ है।

16 जनवरी को शादी होनी है। वधु पक्ष की ओर से बुधवार को लग्न पहुंचाया गया था। इसमें पांच लाख रुपए दिए गए, जिन्हें वर पक्ष की ओर से वापस लौटा दिया। मात्र एक रुपया व नारियल स्वीकार किया। इस दौरान विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखंड प्रभारी आशीष सादपुरा, प्रदेश महामंत्री अरविंद गौड़, हिंदू क्रांति सेना के प्रदेशाध्यक्ष विकास डुमोली, युवा जिलाध्यक्ष चूरू दीपक शर्मा, सुंदर सिंह, छाजूराम यादव, सूबेदार शेर सिंह यादव, चंदगीराम कुमावत, रणसिंह, शुभराम, नारायण शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin