[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं जिला श्रमिक संघ का वार्षिक अधिवेशन का हुआ आयोजन, नई कार्यकारिणी का किया गठन : बिड़दूराम सैनी बने अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं जिला श्रमिक संघ का वार्षिक अधिवेशन का हुआ आयोजन, नई कार्यकारिणी का किया गठन : बिड़दूराम सैनी बने अध्यक्ष

झुंझुनूं जिला श्रमिक संघ का वार्षिक अधिवेशन का हुआ आयोजन, नई कार्यकारिणी का किया गठन : बिड़दूराम सैनी बने अध्यक्ष

खेतड़ीनगर : केटीएसएस कार्यालय में रविवार को झुंझुनूं जिला श्रमिक संघ (कृषि एवं ग्रामीण) एटक का आठवां अधिवेशन समारोह का आयोजन किया गया। अधिवेशन की शुभारंभ जम्मन राम व सीडी यादव ने झंडा रोहण के साथ किया। अधिवेशन की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडल बनवारीलाल फागणा, जंमनराम, जगदीश प्रसाद सैनी ने की। अधिवेशन के दौरान सीडी यादव ने राज्य सरकार व केन्द्र सर‌कार की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मेहनत कस मजदूर एवं किसान के पक्ष की नहीं है। ये पूँजीपतियों व मालिको के पक्ष में है। किसान व मजदूरों के हालातों की विस्तार से जानकारी दी तथा उन्होंने आहवान किया कि सभी मजदूर-किसान संगठित हो कर केंद्र व राज्य सरकार का विरोध करते हुए अपने पक्ष की नितियों के लिए लड़ाई लड़े।

झुंझुनूं जिला श्रमिक संघ युनियन के महासचिव बिड़दूराम सैनी ने पिछले अधिवेशन से लेकर अभी तक की गतिविधियों की रीपोर्ट पेश को। अधिवेशन के दौरान चार रिपोर्ट सर्व सम्मति से पास की गई जिसमें मनरेगा की मजदूरी छह सौ रूपए प्रतिदिन, कार्य अवधि 100 दिन से बढा कर 260 दिन करने, न्यूनतम वेतन अठारह हजार रूपए साथ में डिए अलग से देने, सभी मजदूरों के लिये सामाजिक सुरक्षा की व्यस्था की जाए, दस हजार रूपए न्यूनतम पेंसन, झुंझुनूं जिले में कृषि, पशुपालन एवं पीने के लिए नहरी पानी की व्यवस्था करने पर प्रस्ताव पास किया गया। संगठन के कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद सैनी ने वार्षिक आय-व्या का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

इस दौरान सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें संरक्षक बनवारी लाल फागना, सीडी यादव, प्रदीप कुमार सुरोलिया, अध्यक्ष बिड़दूराम सैनी, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद बनवास, खुशीराम यादव, जगदीश प्रसाद बाग की ढाणी, श्यामसिंह चौहान, महासचिव गंगा सहाय सैनी, सचिव रामेश्वर लाल, नंदाराम, कोषाध्यक्ष भजन लाल सैनी, प्रचार सचिव लीलाधर, नीतिश कुमार, धोलाराम को नियुक्त किया गया। इस दौरान अधिवेशन में जिले से आए डेली गेटों ने शहीद बेदी पर पुष्पांजली अर्पित कर पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजली दी। गंगा सहाय ने आगंतुको का आभार प्रकट किया। इस मौके पर झुंझुनूं जिले से कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77